मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने गांव सिरदन की विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि खतौली ब्लॉक के गांव सिरदन में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए है। ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव सिरदन में सड़क निर्माण, नालियों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य वर्षों से लंबित हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किए गए। जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सिरदन गांव के विकास कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.