लखनऊ, जनवरी 22 -- -हर जिले को कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करने को सरकार ने दिया पैसा -जिन देशों में यूपी के निवासी वहाँ दूतावास के माध्यम से होगा आयोजन -सभी राज्यों में भी प्रदेश के निवासियों के लिए होगा यूपी दिवस का कार्यक्रम -लखनऊ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के मेहमान होंगे गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी की धमक गांव की चौपाल से लेकर विदेशों तक दिखेगी। मौका होगा यूपी दिवस के भव्य आयोजन का। पहली बार इसे ब्लॉक से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक मनाने की तैयारी है। हर जिले में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने पैसा दिया है। देश के 20 राज्यों में उत्तर दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं विदेशों में भारतीय दूतावास के जरिए यूपी निवासी लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अगले साल प्रदेश में विधान...