मुंबई, दिसम्बर 18 -- महाराष्ट्र में जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रणाली से जुड़ा एक चौंकाने वाला साइबर घोटाला सामने आया है। यवतमाल जिले के अर्णी तहसील स्थित शेंदुरसनी ग्राम पंचायत में महज तीन महीनों के भीतर कागजों पर 27,397 बच्चे पैदा हो गए जबकि गांव की कुल आबादी केवल करीब 1,500 है। इस असामान्य आंकड़े ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है और इसे राज्य के सबसे बड़े जन्म प्रमाणपत्र घोटालों में से एक माना जा रहा है।विशेष सत्यापन अभियान में खुलासा यह अनियमितता सितंबर से नवंबर 2025 के बीच जन्म और मृत्यु के विलंबित पंजीकरण की जांच के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान सामने आई। जांच में पाया गया कि शेंदुरसनी ग्राम पंचायत के नाम पर दर्ज जन्मों की संख्या गांव की वास्तविक जनसंख्या से कई गुना अधिक है।सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम से छेड़छाड़ प्राथमिक जांच में सा...