फरीदाबाद, मार्च 8 -- पलवल। गांव अहरवां के राजकीय पशु औषधालय में शुक्रवार को एक दिवसीय यूनिट लेवल किसान मेला और नि:शुल्क पशु चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के पशु विज्ञान केंद्र पलवल द्वारा किया गया। शिविर में लुवास हिसार के विशेषज्ञों ने करीब 200 पशुओं जैसे गाय, भैंस, कुत्ता, भेड़, बकरी और घोड़ों की बीमारियों का इलाज किया और शल्य चिकित्सा की। मुख्य रूप से पशुओं की बांझपन, परजीवियों, गर्भाधान की जांच, थनैला जैसी समस्याओं का निदान किया गया। इसके अलावा, पशुपालकों को खनिज मिश्रण के फायदे के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां और खनिज मिश्रण उपलब्ध कराए गए। मेले में जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.