बेगुसराय, जून 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संयुक्त देयता समूह के माध्यम से लोन वितरण किया। साथ ही, जिले में कॉपरेटिव बैंक के बैंक मित्र दुग्ध समिति को किसानों को बैंकिंग सुविधा देने के लिए माइक्रो एटीएम का वितरण किया। इससे गांव स्तर पर रहने वाले किसानेां को उनके गांव में ही एटीएम के माध्यम से जमा निकासी की सुविधा के साथ अन्य प्रकार की सुविधा भी मिल पाएगी। इससे उनको घर से दूर बैंक नहीं आना पड़ेगा। उनके बैंक आने जाने वाले खर्च में बचत होगी। इसके अलावा बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण व विपणन योजना अंतर्गत जिले के कुल चार प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, वीरपुर व मटिहानी में यूनिट निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक राजकुमार सिंह, कुंदन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.