अमरोहा, मार्च 11 -- होली करीब आते ही बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। पिचकारी व रंग-गुलाल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। स्वदेशी पिचकारी, योगी-मोदी के मुखौटे व प्रेशर गन बच्चों को खूब भा रहे हैं। उधर, गांवों में होली पर बम की थाप पर फाग गूंज रहा है। इस बार होली पर्व 13 व दुल्हैंडी पर्व 14 मार्च को है। होली पर्व को लेकर युवा व बच्चों में खासा उत्साह है। बाजारों में सजी रंग, अबीर-गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। नगर के मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, पुरानी तहसील, जनकपुरी व रहरा बस स्टैंड मार्ग पर रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदार संजू गुप्ता का कहना है कि इस बार स्वदेशी पिचकारियों की ज्यादा मांग है। मोदी-योगी के मुखौटे भी बच्चों की पसंद बने हैं। उधर, मिठाई की दुकानों पर गुजियां आदि की बिक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.