गिरडीह, जनवरी 5 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। ग्रामीण इलाकों में भूमि विवाद तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। खासकर सड़कों के किनारे बसने की होड़ ने हालात को और जटिल बना दिया है। सड़क से सटी जमीन की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने जमीन के क्रय-विक्रय से जुड़े कुछ शातिर लोगों को सक्रिय कर दिया है, जो इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कई इलाकों में भू-माफिया सक्रिय होकर जमीन की हेराफेरी कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले ग्रामीणों को भ्रमित किया जा रहा है। आरोप है कि ऐसे लोगों को अंचल कार्यालय से भी परोक्ष या प्रत्यक्ष मदद मिल जाती है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। नतीजतन, असली रैयत अपनी ही जमीन से बेदखल हो रहे हैं और वर्षों से बसे परिवार दर-दर भटकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.