बिहारशरीफ, मई 29 -- गांवों में पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को बताए आधुनिक खेती के तरीके विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत, पहले दिन 6 पंचायतों में विशेष शिविर खेती के साथ पशुपालन, मछलीपालन और मधुमक्खीपालन के लिए किया प्रेरित फोटो कृषि अभियान : चंडी के सालेमपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को खेती-बाड़ी की जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक डा उमेश नारायण उमेश, आत्मा के उप परियोजना निदेशक अविनाश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज गुरुवार से हुआ। पहले दिन जिले के चार प्रखंडों की छह पंचायतों में विशेष शिविर लगाये गये। हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र व नालंदा उद्यान महाविज्ञान के कृषि वैज्ञानिक तथा जिला कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के उन्नत तकनीक की जानकारी दी। बदलते मौसम के अ...