फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- फिरोजाबाद। जनपद में एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत अभी स्वास्थ्य विभाग का ध्यान ग्रामीण अंचलों पर है। विभागीय अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों की टीमें जगह-जगह जाकर लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। शनिवार को भी अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों ने जगह-जगह जाकर लोगों को बचाव संबंधी जानकारियां दी। नोडल अधिकारी डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में फिलहाल स्थिति सामान्य है तथा इस समय उनका मुख्य रूप से ध्यान ग्रामीण अंचलों की ओर बना हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरुक कर रही है। इसके अलावा विभाग के अधिकारी भी लोगों को जानकारियां दे रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.