गढ़वा, जुलाई 15 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी और स्वास्थ्य प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ बंशीधर नगर, रमना और विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। उस दौरान जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। उनमें पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण और अन्य परिवार नियोजन उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संबंधित दवाएं और परामर्श की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.