लखनऊ, मार्च 18 -- राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर घर से कूड़ा उठाने के लिए रोजाना एक रुपए की दर से यूजर चार्ज देना होगा। कूड़ा व यूजर चार्ज न देने वाले गांव वालों को नोटिस जारी होगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को राजधानी के कई गांवों का निरीक्षण किया। वहां हो रहे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कामों को देखा। कूड़ा पड़ाव स्थल पर गंदगी मिलने पर डीएम ने सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत राजधानी के 50 गांवों में अभी डोर टू डोर कूड़े का संग्रह किया जा रहा है। इसकी स्थिति देखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने कुछ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों को रोजाना एक रुपए के हिसाब से शुल्क देना होगा। डीएम सबसे पहले ग्राम पंचायत सेमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.