बिजनौर, जनवरी 22 -- डीएम जसजीत कौर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में उत्तराखंड सीमावर्ती 18 गांवों को प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की तुलनात्मक सूची तैयार करें। ग्रामों में जिस विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, तत्काल स्थानीय ग्रामीणों को लाभान्वित करें। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड सीमावर्ती ग्रामों, पीएम जनमन और वर्तमान में किये जा रहे ग्रामों के भ्रमणों, निरीक्षणों, चौपालों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे गांव जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है, वहां शत प्रतिशत रूप से कार्मिकों को तैनात करें ताकि विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.