उन्नाव, नवम्बर 4 -- बांगरमऊ, संवाददाता। ग्रामीणों को अब न्याय के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मंगलवार को जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने नगर स्थित शहीद ठाकुर जसा सिंह स्मारक भवन में ग्राम न्यायालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह न्यायालय ग्रामीणों के छोटे आपराधिक, सिविल व पारिवारिक विवादों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करेगा। जिला जज ने बताया कि ग्रामीण वादकारियों को अक्सर न्याय के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ती थी। ग्राम न्यायालय की स्थापना से अब क्षेत्र में ही न्याय सुलभ होगा। प्रथम न्यायाधिकारी आकांक्षा अवस्थी ने जानकारी दी कि दो वर्ष तक की सजा वाले मामले, भूमि व संपत्ति विवाद, पारिवारिक झगड़े तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 जैसे विशिष्ट कानूनों के अंतर्गत आने वाले मामलों पर सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम न्यायालय विवादों को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.