पटना, फरवरी 2 -- विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि समृद्धि यात्रा से सुदूर क्षेत्रों के गांवों एवं टोलों तक विकास की रोशनी सुनिश्चित हुई है। बिहार में विकास की गति तेज हुई है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत के आधार पर वर्ष 2025-30 तक के लिए सात निश्च-3 के गठन का निर्णय राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है। सोमवार को परिषद के 212वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर वह सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सत्र में 19 बैठकें होंगी। उन्होंने सदस्यों से सत्र का अधिक से अधिक सदुपयोग जनहित से जुड़े विषयों एवं समस्याओं के समाधान के लिए करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बिहार वैश्विक क्षमता केंद्र नीति 2026 को स्वीकृति देने के बाद राज्य में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का आकर्षण बढ़ेगा। इससे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने में सह...