मिर्जापुर, फरवरी 3 -- लालगंज। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि गांवों में बढ़ते मुकदमों को कम करने और आम लोगों को समय पर न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यायिक स्तर पर प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव को मुकदमा विहीन बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। वे सोमवार को विंध्य युवा अधिवक्ता समिति के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि न्याय तक आमजन की पहुंच आसान बनाने के लिए जमालपुर में विधिक सेवा केंद्र खोला गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विवाद पंचायत स्तर से आगे बढ़कर न्यायालय तक आता है तो उसे भी गलत नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि इससे विवादों का विधिसम्मत और स्थायी समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर विवादों के त्वरित निपटारे के लिए पांच विधिक सेवा केंद्...