लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- गोला वन रेंज के ग्राम नगरा सलेमपुर और इमलिया के पास बाघ के पगचिह्न देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों की मेड़ और गन्ने के खेतों के पास ताजा पगचिह्न मिलने के बाद लोगों ने बच्चों और मवेशियों को घरों के भीतर ही रखने की हिदायत दी है। ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है, लेकिन विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के एक कर्मचारी ने फोन पर कहा कि गन्ना छिलने के बाद बाघ खुद ही चला जाएगा, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। क्षेत्र में बाघ की संभावित चहलकदमी से छात्र-छात्राओं और खेतों में काम कर रहे किसानों की जान का खतरा बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-शाम खेतों की ओर जाना जोखिम भरा हो गया है और अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रा...