कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले दिनों जिले के दो गांवों में लेप्टो स्पइरोसिस व स्क्रब टायफस से पांच बच्चों की मौत के बाद डीएम ने ढोलहा के गुल्हरिया, पिपरा खुर्द समेत आस पास छह गांवों के पेयल की जांच लैब से करायी है। किसी गांव में प्रभावित परिवार दूषित पेयजल का सेवन नहीं कर रहे हैं। सभी गांवों के घरों का पेयजल शुद्ध पाया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों गांव के प्रभावित परिवारों के बच्चों में स्क्रब टायफस व लेप्टो स्पाइरोसिस चूहे व छछूंदरों से ही फैला। ढोलहा के गुल्हरिया में एक ही परिवार के बीमार तीन बच्चों की मौत व उसके बाद बाद पिपरा खुर्द गांव में दो बच्चों की मौत की सूचना पर डीएम खुद प्रशासनिक अमले को साथ लेकर दोनों गांवों में पहुंचे थे। बीमार मिले बच्चों वाले पर परिवारों के पेयजल के सैंपल कराए गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.