देवरिया, दिसम्बर 20 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गांव, गरीब और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरोधी हैं। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कही। वह शुक्रवार को रुद्रपुर के खजुहा चौराहा के निकट प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा गांव के गरीबों के उत्थान और विकास के लिए बना था। जिसमें गांव के गरीब मजदूरों को गांव में ही 100 दिन के रोजगार की गारंटी होती थी। ग्रामीण आवास के निर्माण में भी मनरेगा के मजदूरों को काम मिलता था। लोकनिर्माण विभाग के सड़क निर्माण में पटरी पर होने वाला कार्य भी मनरेगा के मजदूरों से कराया जाता था। जिससे गांव के गरीब मजदूरों का पलायन रुकता था। वह दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी करने की बजाय गांव में ही मजदूरी करते थे। जिसे भाजपा सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.