पीलीभीत, मार्च 21 -- बांसुरी महोत्सव के अवसर पर गांधी स्टेडियम में 24 मार्च को बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता ओपन वर्ग में होगी। प्रातः 10 बजे प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल में प्रतिभाग करने के इच्छुक टीमें जिला खेल कार्यालय गांधी स्टेडियम में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.