पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। खेल विभाग के गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक हॉकी मैदान कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 77 लाख 81 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है। आने वाले समय में हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पीलीभीत-बहेड़ी के सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव में जनपद में हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के अवसर प्रदान करने के लिए हॉकी स्ट्रोट्रफ निर्माण कराया जाने की मांग की थी। जनपद से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा, जिससे जनपद का चौमुखी विकास होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचि...