पीलीभीत, जनवरी 4 -- गांधी स्टेडियम में हॉकी की पाठशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें होनहार खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। विशेष कैंप में हाकी और इससे जुड़ी बारिकियों को भी बताया गया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने फीता काटकर आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी की पाठशाला शिविर का उद्घाटन किया। हॉकी पीलीभीत की ओर से आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से चयनित 32 प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन की शुरुआत भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख सतीश शर्मा के योग सत्र से हुई, जिसमें खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के टिप्स दिए गए। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल महेंद्रू ने खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वोपरि रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के भीतर अहंकार का कोई स्थान नहीं...