पटना, मई 24 -- गांधी सेतु पर शुक्रवार अल सुबह तीन ट्रक आपस में टकरा गए। जिससे सेतु पर चार घंटे तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। घटना हाजीपुर की पश्चिमी लेन पर पाया संख्या चार के पास हुई। हादसे में पीछे चल रहे एक गिट्टी लदे टेलर ट्रक चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा के बांसुरीगंज थाना अफजलपुर निवासी विष्णु देव यादव के 29 वर्षीय पुत्र राजीव यादव के रूप में हुई है। गांधी सेतु पर हादसे के बाद वाहनों का आवागमन प्रभाति होने लगा और थोड़ी ही देर में सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इस दौरान लगभग चार घंटे तक लोक परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह चार बजे पाया संख्या दो के पास वाहनों की टक्कर हो गयी। इसके बाद परिचालन प्रभावित होने लगा। जिसकी वजह से पटना से हाजीपुर की ओर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.