भागलपुर, अक्टूबर 3 -- अकबरनगर संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुरुवार को श्रीरामपुर अकबरनगर स्थित डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के कार्यालय पर मनाई गई। डॉ. हिमांशु ने कहा कि गांधीजी ने किसानों, श्रमिकों और भूमिकर के खिलाफ आवाज बुलंद की और अहिंसा के सिद्धांत से विश्वभर में पहचान बनाई। वहीं शास्त्री जी सच्चे गांधीवादी थे, जिन्होंने सादगी और गरीबों की सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया। कार्यक्रम में विकेश कुमार, अरुण चौधरी, पंकज कुमार पंकज, विवेका चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...