मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका के सभा कक्ष में शशिकांत स्मृति मंच द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पवन छाबड़ा ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को भी मंच से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। लिंक रोड के रास्ते अन्य इलाकों से बंदरों को यहां छोड़े जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.