औरंगाबाद, जनवरी 4 -- मदनपुर के खिरियावां बेरी खेल मैदान में आयोजित गांधी युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कोल्हुआ और मिठइया के बीच खेला गया, जिसमें कोल्हुआ ने मिठइया को 35 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का टॉस कोल्हुआ के कप्तान विकास कुमार और मिठइया के कप्तान मंदीप के बीच हुआ, जिसे व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिशु सिंह ने कराया। टॉस जीतकर कोल्हुआ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कोल्हुआ की टीम ने 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिठइया की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। मैच काफी रोमांचक रहा। चार विकेट लेने वाले कोल्हुआ के हरीश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें आयोजक उदय कुमार शिकारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.