गया, फरवरी 18 -- गांधी मैदान में आर्ट्स हैंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्स प्रो मेला शुरू फोटो गया जी, निज प्रतिनिधि शहर के गांधी मैदान में बुधवार से आर्ट्स हैंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्स प्रो 2026 मेला शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन नगर निगम के मेयर गणेश पासवान,पार्षद विनोद यादव व प्रबंधक राजेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक राजेश कुमार यादव जी ने बताया की यह मेला अगले 30 दिनों तक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्स प्रो मेले के राजेश कुमार यादव,रजनीश यादव, एवं शास्त्री जी ने बताया की इस मेले में कुल 130 स्टाल लगें हैं। साथ ही साथ 28 राज्यो के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। इस मेले में देश के कोने कोने से हस्तशिल्प कुशल कारीगर के द्वारा बनाये गए हैण्डलूम्स हैंडीक्राफ्ट्स के वस्तुओं का विशाल संग्रह शहरव...