पटना, दिसम्बर 24 -- क्रिसमस के कारण यातायात पुलिस ने गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध गुरुवार के अलावा 27 और 28 दिसंबर को भी रहेगा। गुरुवार को क्रिसमस के कारण अधिक भीड़ होने की संभावना है तो सरस मेला और अन्य मेले के आयोजन को लेकर शनिवार और रविवार को अधिक भीड़ हो जा रही है, इसीलिए यह बदलाव किया गया है। दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो पुलिस लाइन की ओर मोड़ दिए जाएंगे। गायघाट से अशोक राजपथ से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहन कारगिल चौक से पुन: गायघाट की ओर मोड़ दिए जाएंगे। यातायात पुलिस की ओर से जारी पत्र के अनुसार दानापुर से राजापुर पुल होते हुए ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से पुन: वापस दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.