औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- गोह प्रखंड मुख्यालय का एकमात्र गांधी खेल मैदान इस बार चुनावी सभा के लिए उपयुक्त नहीं है। वर्षा और नालियों में जमा पानी के कारण मैदान की स्थिति काफी खराब है। यही कारण है कि नेताओं का हेलीकॉप्टर भी गोह में नहीं उतर सकेगा। गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। मैदान में पानी जमा होने के कारण सभा आयोजन असंभव बताया गया। बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने कहा कि गांधी मैदान में इस बार चुनावी सभा का आयोजन होना मुश्किल है। यह जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय लोग पिछले 25 वर्षों से मैदान की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। सचिन कुमार, धीरज सिंह चौहान, निरु कुमारी, राजीव कुमार विद्यार्थी, संजय सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि चुनाव के समय अक्सर मैदान को स्टेडियम बनाने के वादे किए जाते हैं लेकिन अब तक पू...