मुरादाबाद, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर लखनऊ में आयोजित मनरेगा बचाओ विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी आज प्रदर्शन करेंगे।महानगर महानगर अध्यक्ष हाजी जुनेद इकराम ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे कंपनी बाग स्थित गांधी मूर्ति कंपनी बाग पर शांतिपूर्ण बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...