आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गुरुवार को मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। लखनऊ में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई, लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करना सीधे तौर पर आम जनता के पेट पर लात मारने जैसा है। लखनऊ में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस की कार्रवाई तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ ...