बांदा, फरवरी 19 -- बांदा संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में शहर के मध्य नगर पालिका प्रांगण में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि प्रदेश की अन्य प्रमुख ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव गांधीवादी लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने को लेकर जा रहे थे। जिसे रोक दिया गया है। बताया कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता लाठी चार्ज में घायल हुए है। इन्हीं सब बातों को लेकर गांधीवादी तरीके से गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, रमेशचंद्र, पवन देवी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला ए...