बेगुसराय, दिसम्बर 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस की ओर से रविवार को पार्टी का 141वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने वर्तमान राजनीतिक स्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नेहरू के बाद गांधी पर सरकारी हमले शुरू हो गए जो चिंता की बात है। संविधान बचाने को आगे आए नहीं तो इतिहास माफ नहीं करेगा। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.पंकज कुमार ने कहा कि वे कांग्रेस के वोटर हैं व अंतिम दम तक बने रहेंगे। शिक्षक नेता अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशल नेतृत्व में देश ने फिरंगियों से आजादी पाई। अब उनके नक्शे कदम पर चलने वाले आरएसएस विचारकों व विभाजनकारी पार्टियों से लड़ाई लड़नी पड़ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगान से हुआ। उसके बाद प्रियंका गांधी द्वारा अनावरित इंदिरा गा...