हल्द्वानी, दिसम्बर 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गांधी नगर में सीवर का चैंबर टूटने से गलियों में गंदगी फैल रही है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी समाधान नहीं होने आक्रोशित लोगों ने बुधवार को वार्ड में प्रर्दशन किया। कहा कि एक माह से क्षेत्र में दिक्कत बनी हुई है। गलियों में फैल रही गंदगी से लोग बीमार हो रहे हैं। जल्द समाधान नहीं होने पर विभागीय कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई। विभागों की कार्यप्रणाली लोगों के परेशानी का कारण बन गई है। एक माह से गांधीनगर में क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर ठीक नहीं किया जा सका है। जिससे सीवर से बहकर आ रही गंदगी वार्ड की गलियों में फैल रही है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जल संस्थान को दी है। इसके बाद भी समाधान नहीं किया जा सका है। इसे आक्रोशित होकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व म...