औरैया, फरवरी 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के गांधी नगर स्थित प्राचीन मेला ग्राउंड और सब्जी मंडी क्षेत्र में नालियों में जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। लंबे समय से पानी न निकल पाने के कारण नालियों में दुर्गंध फैल रही है और कीड़े-मकोड़े पनपने लगे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदार कुलदीप तिवारी ने बताया कि नाले के निर्माण कार्य के चलते पानी को रोका गया है, जिससे रास्तों पर जलभराव हो गया है और लोग फिसलकर गिरने की स्थिति में आ रहे हैं। इसी वजह से मेला ग्राउंड और सब्जी मंडी में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहकों की संख्या घट रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक न...