मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। गांधी नगर पब्लिक स्कूल के सभागार में अवस्थी मेमोरियल कमेटी की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांधी नगर पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बाजी मार ली। 'छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य का महत्व विषयक प्रतियोगिता का शुभारंभ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता, अवस्थी मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव विनय गुप्ता, स्कूल सचिव अनिल अग्रवाल, सुधा गुप्ता, अनुज अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, प्रधानाचार्या शशि शर्मा व उप प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में जिले के 26 स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। निर्णायक मंडल में हिंदी व ज्योतिष विज्ञान के राजेश शर्मा, मीरा कश्यप रहीं। इस मौके पर नीलम अग्रवाल, सोना रस्तोगी, ममता ढींगरा, बबी...