प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह गोईंदी की 130वीं जयंती गुरुवार को दरभंगा कॉलोनी स्थित कमल गोईंदी स्मृति भवन में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म सभा, गुरुवावाणी और भजन की प्रस्तुति के हुआ। इस मौके पर हुई संगोष्ठी पंजाबी सभा के अध्यक्ष राना चावला ने कहा कि आजादी के दौर में भगवान सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में परिवार को संभाला। उन्होंने पंजाबी भवन का नाम भगवान सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। समाजवादी चिंतक डॉ. संतोष गोईंदी ने अपने पिता से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह गांधी-दर्शन के प्रति समर्पित मनीषी थे। डॉ. कृष्ण स्वरूप आनन्दी कहा कि भगवान सिंह का व्यक्तित्व हमेशा याद रहेगा। प्रो. रमाचरण त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति का चिंतन और आचरण उसे महान बनाता है। डॉ. मनीषा द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.