कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद वाटिका फूल बाग में वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया। कृष्ण कुमार अग्रवाल मुन्ना बाबू, रामेश्वर गुप्ता लाला भैया, पीसी कुरेले, रानी जायसवाल, सत्यनारायण नेवटिया, अंबिका प्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुंज बिहारी गुप्ता और चंद्र प्रकाश ओमर का सम्मान डॉक्टर सुमंत गुप्ता, एमएलसी सलिल विश्नोई और नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। यहां रामेश्वर गुप्ता और रानी जायसवाल शामिल रहे। डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के जीएसटी और आयकर में छूट के फैसले से आम जनता को लाभ होगा। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। संचालन कृष्णा गुप्त बब्बू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...