भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर। गांधी जयंती पर पीस सेंटर परिधि द्वारा भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर में युवाओं के बीच समता के लिए अहिंसक प्रतिरोध विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिधि के निदेशक उदय के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में ही जन्म आधारित विषमता और कला गोरा भेदभाव के खिलाफ अहिंसक संघर्ष की शुरुआत की थी। जो लोग गांधी को किसी सीमित नजरिये से आंकते हैं, उन्हें अफ्रीका में काले-गोरों के भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन को याद करना चाहिए। गांधी जी आज भारत ही नहीं, बल्कि विश्व की पहचान हैं। यही कारण है कि दुनिया के लगभग 84 देशों में गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मौके पर मनोज कुमार, ज्ञानस्वरूप, बदल कुमार, योगेश कुमार, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.