बागपत, अक्टूबर 2 -- जिलेभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद 30 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश की आन-बान-शान को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे द्वारा किया गया। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, ज्योति शर्मा, बरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ---- बागपत नगर पालिका में भी मनाई गई जयंती बागपत नगर पालिका में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। च...