रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत गांधी चौक स्थिति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी जिले वासियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.