गोपालगंज, मई 5 -- गोपालगंज। गांधी महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को एक समारोह का आयोजन कर प्राचार्य प्रो. राम कुमार सिंह को सेवानिवृति पर विदाई दी गई। इस अवसर पर सदानंद सिंह,सुरेन्द्र सिंह,पूर्व प्राचार्य प्रो. हरेन्द्र किशोर सिंह,जुल्फीकार अली,प्रो. अशोक कुमार सिंह,प्रो. परमात्मा सिंह,प्रो. प्रदीप कुमार सिंह,प्रो. सत्येन्द्र नारायण सिंह आदि ने प्राचार्य के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके कार्यकाल की सराहना की। मंच का संचालन प्रो. सपना शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रो. अरविंद कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर शशिकांत शुक्ला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.