दुमका, अक्टूबर 4 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को दुमका सांसद नलिन सोरेन ने काठीकुंड गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संग बापू के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में योगदान दें। मौके पर सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, जिला परिषद जॉन्स बेसरा ,जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, वरिष्ठ कार्यकर्ता रॉबिन लाहा, गौरीशंकर भगत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.