रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि दामोदर नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम संस्था परिसर में महात्मा गांधी की सांकेतिक राजघाट पर उनकी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर समाधि स्थल को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर गांधी की समाधि पर "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम" भजन गाया, परिक्रमा की और पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र गुप्ता सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी समाधि स्थल पर पहुंचे। सभी अतिथियों ने गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत घाट पर किए गए नए टाइल्स कार्य का निरीक्षण किया और उसका विधिवत उद्घाटन किया। घाट की सुंदरता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.