मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जानकी शरण सिन्हा की स्मृति में बुधवार को बीआरएबीयू के सीनेट हाल में समसामयिक चुनौतियां और गांधी विषय पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ। आयोजन डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ टीचर्स एवं साईं एजुकेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में गांधीवादी चिंतक, लेखिका व उपन्यासकार डॉ. सुजाता चौधरी ने कहा कि न केवल अपने देश बल्कि पूरी दुनिया में आज उत्पन्न असंख्य चुनौतियों से निपटने के लिए गांधी दर्शन को अपनाना होगा। पूरी दुनिया में युद्ध का माहौल बना हुआ है, सभी राष्ट्र पर्यावरण संकट से जूझ रहे हैं, राष्ट्रवाद अपने चरम पर है, विकास के नाम पर प्राकृतिक सम्पदाओं का बेहिसाब दोहन जारी है। ऐसी परिस्थिति में गांधी मार्ग पर चलने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.