बगहा, अक्टूबर 4 -- गौनाहा। महात्मा गांधी की कर्मभूमि भीतिहरवा गांधी आश्रम में धूमधाम व उल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई। मौके पर पूरे परिसर की साफ सफाई कर फूलों से सजाया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता थे। समारोह का संचालन सेवानिवृत शिक्षक शिवशंकर प्रसाद चौहान ने किया। एसडीओ द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। संत जोसेफ स्कूल के बच्चे एवं बच्चियों द्वारा गांधी के प्रिय भजन 'वैष्णो जन ते तेने कहिओ पीर पराई जाने ना प्रस्तुत किए। श्री गुप्ता ने गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि गांधी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज उनके जन्मदिन को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका जीवन एक आदर्श थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.