पटना, जनवरी 30 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि 30 जनवरी 1948 को एक उन्मादी और सनकी हिन्दू ने गांधीजी की हत्या कर दी थी, लेकिन आज भी वैसे उन्मादियों के रास्ते में गांधी मज़बूत अवरोध बन कर खड़े हैं। इसलिए आज भी उन उन्मादियों को गांधी का पुतला बनाकर उनकी हत्या का नाटक करना पड़ता है। हकीकत है कि गांधी के रास्ते ही भारत दुनिया को रास्ता दिखा सकता है। उनकी हत्या को हत्या नहीं बल्कि 'वध' यानी धार्मिक कृत्य मानने वाले तो इस देश को रसातल में ले जाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को जारी बयान में शिवानंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर गांधी के चरित्र हनन का अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। लगातार चलाया जाने वाला झूठ भी निर्दोष मानसिकता वाले युवाओं में सच का भ्रम पैदा कर देता है। दो-तीन दिन पहले मेरी पोती ने मुझसे पूछा कि 'बाबा, गांधी जी अच्छे आदमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.