टिहरी, अक्टूबर 2 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि सभी को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जन्मदिन से दो अक्टूबर गांधी जयंती को पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,पूर्व मंत्री दिनेश धनाई,चंबा प्रमुख सुमन सजवाण ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से रूबरू कराया। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष से लेकर राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान रामपुर गोली कांड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.