बरेली, सितम्बर 24 -- बरेली। दशम आयुर्वेद दिवस का आयोजन आयुष विभाग की तरफ से गांधी उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार ने भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। सांसद ने कहा कि आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए, जिससे शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक रोग भी दूर होते हैं। सांसद ने इस मौके पर निकाली गई जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुर्वेद प्रचार-प्रसार के लिए गांधी उद्यान से निकली रैली में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली गांधी उद्यान से चौकी चौराहे तक गई। उसके बाद योगाभ्यास का सत्र आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजयपाल सिंह ने बताया कि जिले में संचालित सभी 53 चिकित्सालयों में विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस मौके पर मोटापे के लिए आयुर्वेद ...