मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- आदापुर, एक संवाददाता। श्यामपुर बाजार स्थित गांधी आश्रम में मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण दलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं,रक्सौल विधानसभा में हार पर की गई समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को टटोला गया। रक्सौल विधानसभा चुनाव में हुई हार की विस्तृत समीक्षा हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हार से निराश होने की जरूरत नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक फिर से मज़बूत करने की आवश्यकता है। कांग्रेस की नीतियों और विचारों को आम जन तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.