बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित टाउन क्लब के सामने शनिवार सुबह लगभग नौ बजे सड़क के किनारे मौजूद 11 केवी का पोल अचानक झूलने लगा। सड़क को क्रास कर रही केबल बीच सड़क पर काफी नीचे तक झूलने लगी। उधर से गुजर रहे कुछ वाहन में केबल फंसने पर ऐसा लगा कि पोल सड़क पर गिर जाएगा। पोल टूटने की सूचना डॉयल-112 व 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट को दी गई। उपकेंद्र से एसबीआई फीडर को बंद कराया गया। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर अफरा तफरी मची रही। उपकेंद्र के स्टॉफ ने पहुंचकर सड़क पर झूल रहे केबल को काट कर अलग किया, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। सड़क पर झूल रहे पोल को ठीक करने की कवायद की जा रही थी। टाउन क्लब के सामने लगे 11 केवी पोल पर ही सर्विस लाइन भी दौड़ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह के समय अचानक पोल धीरे-धीरे सड़क की ओर लटकता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.